Headlines

अनूपपुर नेशनल हाईवे पर कार-स्कूटी की टक्कर, मामी-भांजा घायल:दोनों की हालत गंभीर, कार छोड़कर मौके से भाग गया ड्राइवर




अनूपपुर कोतवाली थाना से 12 किलोमीटर दूर रामपुर – कोदैली मार्ग पर पटेल ढाबा से आगे गुरुवार शाम 4.30 बजे एक कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की हाईवे टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को तुरंत वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान स्कूटी चालक दुर्गेश बैगा (पिता निराला बैगा) और पीछे बैठी सरवरिया बैगा (पति रघुनाथ बैगा) के रूप में हुई है। दोनों रामपुर, थाना अमलाई, जिला शहडोल के रहने वाले हैं। सरवरिया बैगा रिश्ते में दुर्गेश की मामी हैं और धनपुरी ओसीएम में काम करती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सरवरिया बैगा के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका बायां हाथ टूट गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी अंदरूनी चोटें हैं। वहीं, दुर्गेश बैगा के दोनों पैरों में चोटें आई हैं और शरीर में अंदरूनी चोटें हैं। कार चालक की पहचान 28 वर्षीय एराज खान (पिता सफीक खान) निवासी धनपुरी, शहडोल के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार है। नेशनल हाईवे चौकी प्रभारी आनंद तिवारी ने बताया कि कार शहडोल की ओर से रामपुर आ रही थी। स्कूटी सवार रामपुर-कोदैली गांव के भीतर के रास्ते से हाईवे पार कर रामपुर से कोदैली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक अभी फरार है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *