Headlines

कपूरथला की काली बेई में राज्यस्तरीय मुकाबले होंगे:10 से 15 अक्टूबर तक 23 जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा; सीचेवाल ने तैयारियों का जायजा लिया




पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने और जल खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत सुल्तानपुर लोधी की पवित्र काली बेई में कयाकिंग-केनोइंग के राज्य स्तरीय मुकाबले होंगे। ये मुकाबले 10 से 15 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसमें पंजाब के 23 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इन खेलों की रूपरेखा संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में तैयार की गई है। राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल इस आयोजन की अगुवाई करेंगे। पवित्र काली बेई के पानी में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत ये मुकाबले पहली बार हो रहे हैं। यह आयोजन पंजाब के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देगा। साथ ही, सुल्तानपुर लोधी जल खेलों के केंद्र के रूप में भी उभरेगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की तैयारी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने तैयारियों का जायजा लिया और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को कयाकिंग और केनोइंग जैसे खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ बेहतर भविष्य और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का रास्ता भी खोलते हैं। मुकाबले की तैयारियां जारी जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब के 23 जिलों से खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय मुकाबले में भाग लेंगे। खिलाड़ियों और टीमों के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि चैंपियनशिप ठीक से हो सके। कोच अमनदीप सिंह खैहरा और प्रिया सैनी ने जानकारी दी कि मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *