![]()
पानीपत जिले के सौंधापुर गांव में वीरवार दोपहर को गांव निवासी जिले सिंह (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। दूसरी ओर मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि शराब के नशे में जिले सिंह के साथ उसके एक दोस्त ने मारपीट कीै, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तिवक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि जिले सिंह वीरवार को गांव के पास ही अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद साथी ने जिले सिंह के साथ मारपीट की। घटना के बाद जिले सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। रिश्तेदार ने लगाया मारपीट का आरोप मृतक के रिश्तेदार देवराज ने बताया कि जिले सिंह की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। वह कभी अपने घर तो कभी रिश्तेदारों के यहां रहता था। देवराज के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि जिले सिंह का शराब पीने के बाद उसके एक दोस्त के साथ झगड़ा हुआ। उनका आरोप है कि जिले सिंह एक बार मौके से निकल भी गया था, लेकिन आरोपी उसे दोबारा पकड़कर ले गया। इसके बाद एक खाली मैदान में जिले सिंह का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने , परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
Source link
पानीपत में 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले: शराब पीकर हुई कहासुनी में दोस्त ने की मारपीट
