Headlines

दिल्ली में यमुना में गणेश विसर्जन पर प्रतिबंध:83 कृत्रिम तालाब तैयार किए, 13 जिलों में बनाए विसर्जन स्थल, सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात




गणेश महोत्सव के समापन और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी के प्राकृतिक तटों पर विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए राजधानी के सभी 13 जिलों में 83 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राजस्व विभाग, दिल्ली पुलिस और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक विसर्जन स्थल पर सिविल डिफेंस वालंटियर और प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए हैं। विसर्जन जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है। वहीं, विसर्जन के बाद प्रतिमाओं के अवशेष और बायो-वेस्ट के वैज्ञानिक निपटान के लिए एमसीडी की विशेष सफाई टीमें तैनात रहेंगी। राजस्व विभाग ने सार्वजनिक गणेश पूजा समितियों और नागरिकों से अपील की है कि वे यमुना के मुख्य घाटों पर प्रतिमाओं का विसर्जन न करें। प्रतिमाओं का विसर्जन केवल सरकार द्वारा बनाए गए 83 कृत्रिम तालाबों में ही करने को कहा गया है। 200 से ज्यादा टैंकरों से भरे गए तालाब विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए पिछले चार दिनों से तालाबों को भरने का काम चल रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के 200 से ज्यादा टैंकरों के जरिए सभी 83 कृत्रिम तालाबों में पर्याप्त जल स्तर सुनिश्चित किया गया है। 1,000 से ज्यादा पंडालों में हुआ गणेश उत्सव दिल्ली में इस साल 1,000 से ज्यादा सार्वजनिक गणेश पूजा समितियों और पंडालों में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं। विभाग के अनुमान के मुताबिक अनंत चतुर्दशी पर 50 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होने की संभावना है। रोशनी और मेडिकल टीमों का इंतजाम शाम के समय विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए कृत्रिम तालाबों के आसपास हाई-मास्ट लाइट और फ्लडलाइट लगाई गई हैं। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी होगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट, एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैनात रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *