मोहाली शहर में बढ़ रहे स्नैचरों की वारदात के बीच एक युवती बहादुरी की चर्चा है। वह मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। भगते हुए बाइक पकड़ लिया लेकिन तेज रफ्तार के चलते बदमाश उसे घसीटते हुए भाग निकले। इस दौरान युवती को काफी चोटें आई। पूरी घ
.
घटना शहर के गिलको वैली में बुधवार सुबह 9:15 बजे की। मेड का करने वाली (युवती) अपना काम करके लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
पीछे से बाइक को पकड़ा, काफी दूर तक घसीटती रही
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे पीड़िता जब काम निपटाकर लौट रही थी। शहर के गिलको वैली के पास बाइक पर आए दो स्नैचरों ने उसका मोबाइल झपट लिया। युवती ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और भाग रहे बदमाशों की बाइक को मजबूती से पकड़ लिया। मोबाइल वापस छीनने की कोशिश में युवती बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई।

सड़क पर गिरी तो पीछे से एक्टिवा से टकराई
युवती की पकड़ से छूटने के लिए आरोपियों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे संतुलन बिगड़ने पर युवती सड़क पर गिर पड़ी सड़क पर गिरने के दौरान युवती वहां से गुजर रही एक एक्टिवा से जा टकराई, जिससे उसके सिर में हल्की चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों स्नेचर तेज रफ्तार बाइक पर मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गए।
CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद गिलको वैली के निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और रोष है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बाइक सवार दोनों हमलावरों की शिनाख्त करने और उनकी तलाश में जुट गई है।
