Headlines

कुड़ू में छापा मार हरियाणा क्राइम ब्रांच ने अफीम तस्करी के आरोपी को पकड़ा



प्रखंड थाना क्षेत्र में अवैध अफीम कारोबार से जुड़े एक युवक को हरियाणा क्राइम ब्रांच ने कुडू पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। कार्रवाई बंगला मोहल्ला स्थित एक घर पर छापेमारी के बाद की गई। आरोपी की पहचान इमरान अली उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा ले गई। हरियाणा क्राइम ब्रांच का नेतृत्व कर रहे अवर निरीक्षक नरेंद्र के अनुसार, कुड़ू क्षेत्र से अफीम की तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। अफीम को ट्रक में लादकर पंजाब के रास्ते हरियाणा तक पहुंचाने की जानकारी थी। इसी आधार पर कुरुक्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया। वहां एक ट्रक से 570 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस मामले में ट्रक चालक कमलदीप समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चालक कमलदीप ने बताया कि 18 सितंबर को कुडू थाना क्षेत्र से ट्रक में अफीम की खेप दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने चालक की निशानदेही पर एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कुड़ू के एक युवक की भूमिका सामने आई। हरियाणा पुलिस ने कुड़ू थाना प्रभारी को सूचना दी। 24 सितंबर को संयुक्त टीम बनाकर कुडू थाना क्षेत्र के बंगला मोहल्ला में छापेमारी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *