![]()
देश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन हिमाचल में अभी मानसून सक्रिय है। प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण 25 से 30 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के अनुसार 24, 25 और 30 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 26 और 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। 27 और 28 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 सितंबर को सिरमौर जिले के कुछेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिन में तापमान 3 से 5 डिग्री गिरेगा बारिश के साथ प्रदेश में तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई शहरों के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। मानसून सीजन में सामान्य से 13% कम बारिश हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। 1 जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में 628.3 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 723.1 मिमी है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 94.8 मिमी कम बारिश हुई है।
Source link
हिमाचल में 30 सितंबर तक बारिश का दौर:परसों सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट; 5॰C तक गिरेगा तापमान, मानसून सीजन में 13% कम बरसे बादल
