Headlines

इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमी संग भागने के लिए बच्चे मारे:संगरूर में मां ने मिठाई में तीनों को जहर दिया; बोली- पति को उलझाना चाहती थी




संगरूर में प्रेमी के लिए अपने तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां लवप्रीत ने पूछताछ में कई खुलासे किए। पुलिस के मुताबिक, लवप्रीत ने बच्चों को मिठाई में जहरीला पदार्थ दिया था। पूछताछ में उसने दावा किया कि उसका इरादा बच्चों को मारने का नहीं था। वह चाहती थी कि बच्चे बीमार पड़ जाएं और पति उनकी देखभाल में व्यस्त हो जाए। इसी दौरान वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली जाती। लवप्रीत का 6 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए फाजिल्का के हरजीत सिंह से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच बातचीत के बाद प्रेम संबंध बने। लवप्रती घर में बहाना बनाकर हरजीत से मिलने जाती थी। लवप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरजीत फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब विस्तार से अफेयर शुरू और बच्चों के मारने की कहानी पढ़िए… शादी, बच्चे और फिर अफेयर… कैसे तीनों बच्चों को मारा, विस्तार से पढ़िए… दो बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराया गया था
थाना भवानीगढ़ पुलिस के एसएचओ यशपाल शर्मा के अनुसार तीनों बच्चों की मौत के बाद दो बच्चों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसमें जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात सामने आई। पूछताछ में पता चला कि बच्चों ने रक्षाबंधन पर आई मिठाई खाई थी। पति-पत्नी से अलग-अलग पूछताछ में खुला राज
जब पुलिस ने परिवार के दूसरे सदस्य से मिली मिठाई और उनके बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई, तो मामला और संदिग्ध हो गया। इसके बाद बच्चों के पिता कुलविंदर सिंह और मां लवप्रीत कौर से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में लवप्रीत की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, हरजीत सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *