![]()
भास्कर संवाददाता | गुना वार्ड क्रमांक 12 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड की प्रकाश टॉकीज गली जो कि शहर के प्रमुख बाजार में से एक है, जिसमें से गुजर रही हाईटेंशन और बिजली की लाइन इन दिनों दुकानदारों और रहवासियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार लाइन के तार कई जगह काफी नीचे झूल रहे हैं और मकानों-दुकानों के बेहद करीब से गुजर रहे हैं। गली में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए तार टूटने या किसी व्यक्ति के संपर्क में आने पर गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। रहवासियों का कहना है कि लाइन और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े तारों में आए दिन स्पार्किंग और फॉल्ट होते हैं। कई बार तेज आवाज के साथ ब्लास्ट जैसी स्थिति भी बनती है। अचानक चिंगारी निकलने से आसपास के लोग घबरा जाते हैं। नागरिकों के अनुसार विभाग को पिछले कई महीनों से इस समस्या की जानकारी दी जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। झूलते तारों के नीचे से गुजरते हैं लोग गली में कई दुकानें और मकान बिजली लाइन के आसपास हैं। दिनभर ग्राहकों और राहगीरों की आवाजाही रहती है। स्थानीय निवासी शाकिर हुसैन, मनोज जैन, संजय जैन, मधुर जैन, तन्मय जैन का कहना है कि नीचे लटक रहे तारों के कारण हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बच्चों और महिलाओं के गुजरने के दौरान भी लोग सावधानी बरतते हैं। रहवासियों के अनुसार लाइन में बार-बार स्पार्किंग और फॉल्ट होने से आसपास के लोगों में डर बना रहता है। जल्दी ही कवर केवल डाली जाएगी प्रकाश टॉकीज गली का मामला मेरे संज्ञान में, नई केवल के लिए पहले खंभे लगाना है इसके बार नई केवल डाली जाएगी। हम इसपर काम कर रहे हैं। – प्रशांत यादव, एई, शहर बिजली कंपनी गुना 5-6 महीने से शिकायत, आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस स्थानीय िनवासी अमन जैन, प्रवीण जैन, ओमकार दुबे, यधु दुबे के मुताबिक बिजली की लाइन और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या को लेकर पिछले करीब 5-6 महीने से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत एवं सूचना दी जा रही है। लेकिन स्थायी सुधार नहीं हुआ।
Source link
प्रकाश टॉकीज गली में झूल रहे बिजली के तार, स्पार्किंग से सहम जाते हैं दुकानदार व रहवासी
