Headlines

पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन आज:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध, सचिन पायलट भी रहेंगे मौजूद




पंजाब कांग्रेस आज (25 सितंबर) को चंडीगढ़ में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में इसमें शामिल होंगे। मार्च सुबह 11 बजे सेक्टर-17 स्थित आरबीआई कार्यालय के पास से शुरू होकर चुनाव आयोग (ईसीआई) कार्यालय तक जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने देश मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह मार्च आयोजित किया है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता और संस्थागत निष्पक्षता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। पार्टी ने इसे चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता के लिए सामूहिक आवाज बताया है। विधानसभा चुनाव तक रोकी जाए SI पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विधानसभा चुनाव तक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव वाली मौजूदा मतदाता सूचियों के आधार पर कराए जाएं और किसी भी मतदाता का नाम न हटाया जाए। वड़िंग के मुताबिक नए फॉर्म-6 की जटिलताओं के कारण पहली बार वोट देने वाले कई योग्य मतदाता अपना नाम दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। कई लोगों के नाम हटाए गए हैं वड़िंग ने दावा किया कि SIR के मौजूदा तरीके से लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले मतदाताओं के नाम हटाना चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करेगा। उन्होंने मांग की कि विधानसभा चुनाव तक SIR रोककर चुनाव के बाद इसे पारदर्शी तरीके से कराया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *