सिटी रिपोर्टर | बोकारो हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में 29 सितंबर से चार अक्टूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, बोकारो के 28 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी पदक जीतने के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने बताया कि बालक वर्ग में परम टुडू, शौर्य प्रताप सिंह, रुद्राक्ष, अंशु कुमार, आलोक कुमार, आयुष पटेल, शुभम कुमार, अर्पित टोप्पो, सूर्यकांत, ऋतिक वर्मा, अमन कुमार, सर्वज्ञ केसरी, राजवीर सिंह, जयंत कुमार और आयुष कुमार भाग लेंगे।
Source link
सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे एमजीएम के 28 विद्यार्थी
