Headlines

शिमला में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग




वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज शिमला में प्रदर्शन करेगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह 11 बजे इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफिस के बाहर जुटेंगे। कांग्रेस SIR की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग करेगी। प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस लंबे समय से SIR को लेकर सवाल उठाती रही है। पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट के SIR से बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। कांग्रेस की मुख्य आपत्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर है। इलेक्शन कमीशन ऑफिस की फूट बाहर आने के बाद कांग्रेस पूरे देश में आक्रामक हो गई है और जगह-जगह प्रदर्शन व मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शिमला में भी प्रदर्शन रखा गया है। PCC बैठक में SIR को लेकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
प्रदर्शन के बाद राजीव भवन, शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की बैठक रखी गई है। इसमें SIR के खिलाफ पार्टी के आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी प्रदेशभर में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का ऐलान कर सकती है। PCC की बैठक में अन्य मसलों पर भी रणनीति बनाई जाएगी। भरमौर से सिरमौर तक ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ पर भी चर्चा
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में होने वाली बैठक में भरमौर से सिरमौर तक प्रस्तावित ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ को लेकर भी चर्चा होगी। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने हिमाचल को अपर और लोअर हिमाचल में बांटने का काम किया है। कांग्रेस इस यात्रा के दौरान SIR, नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दे उठाने की तैयारी में है। PCC के तीन महीने के काम की होगी समीक्षा
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछले तीन महीने के काम की समीक्षा भी की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों की सक्रियता और संगठन के लिए किए गए काम का फीडबैक लिया जाएगा। कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदों से हटाने पर भी चर्चा हो सकती है। पार्टी राहुल गांधी के निर्देशों के तहत संगठन के पदाधिकारियों के काम की समीक्षा कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *