![]()
आधुनिक कोटा के निर्माता कहे जाने वाले महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती समारोह कोटा के भीम राजपूत छात्रावास में आयोजित की गई। हाडोती क्षत्रिय शिक्षा प्रचारिणी समिति द्वारा भीम राजपूत छात्रावास में आयोजित समारोह में समाज की उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी के संयोजन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और कोटा राजघराने के पूर्व महाराव इज्यराज सिंह रहे जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व राजघराने के महाराज कुमार जयदेव सिंह ने की। समारोह के दौरान पूर्व महाराव ने जनता के राजा रहे महाराव उम्मेद सिंह के शिक्षा-खेल-चिकित्सा और किसान हित में किये गये अनेक को याद किया और कहा की कोटा को कोचिंग सिटी बनाने की नींव असल में महाराव उम्मेद सिंह के शैक्षिक सुधार कार्यो से ही थी। वहीं समारोह में बोलते हुये जयदेव सिंह ने कोटा की विरासत और इतिहास के कई दुर्लभ तथ्य साझा करते हुए कहा कि हमें आधुनिक समाज का हिस्सा होने के साथ ही साथ हमारी पुरातन संस्कृति का भी ज्ञान और अभिमान रखना होगा। समारोह के दौरान समिति अध्यक्ष रावत भंवर सिंह घाटी ने ऐलान किया कि कोटा में राजपूत समाज भीम राजपूत छात्रावास परिसर में ही समाज के सहयोग से एक भव्य और आधुनिक कन्या छात्रावास बनेगा ,जिसके निर्माण का काम शुरु भी हो गया हैं।
Source link
महाराव उम्मेद सिंह द्वितीय की जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान:कोटा की विरासत और महाराव के योगदान पर हुई चर्चा, कन्या छात्रावास निर्माण की घोषणा
