Headlines

Ludhiana Missing Children Case | Tibba Area CCTV Footage Search Update


प्रभदीप कौर, अरशदीप सिंह और राधिका। फाइल फोटो

लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों घर से गली में खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इन

.

तीनों बच्चे 22 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे घर से निकले थे। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर निवासी गांव जगीरपुर नजदीक गली नंबर-1, टिब्बा रोड ने बताया कि बेटी प्रभदीप कौर (12) और बेटा अरशदीप सिंह (11) पड़ोस में रहने वाली जसविंदर वर्मा की बेटी राधिका (16) के साथ खेलने के लिए गली में गए थे।

पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए बच्चे कुछ समय बाद वहां से बिना बताए कहीं चले गए। परिवार ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए तीनों बच्चों को अपनी नाजायज हिरासत में लेकर कहीं छिपाकर रखा हो सकता है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए हैं।

लापता तीनों बच्चे CCTV में कैद।

लापता तीनों बच्चे CCTV में कैद।

थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी तीनों बच्चे मेहरबान इलाके में नजर आए। फिलहाल पुलिस इन्हें लोकेट करने की कोशिश कर रही है। वीडियो में बच्चों के साथ अभी तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है। फिर भी पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों और चौकियों में लापता बच्चों की सूचना भेजी है।

BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज मामले की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।

ASI बोले- तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है ASI बलजीत सिंह का कहना है कि तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है। इनके माता-पिता लेबर वर्क करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेहरबान इलाके से मिली फुटेज में तीनों बच्चे अकेले जाते हुए नजर आए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *