Headlines

चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा




चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांस्टेबल के सिर में गोली लगी मिली। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नितिन घायल हालत में बेड पर लेटे मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद किया है। शुरुआती पूछताछ में नितिन के नाबालिग बेटे ने किसी दूसरे व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसके बयान में विरोधाभास सामने आने पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। वारदात के दौरान बेटा और मां ही घर में मौजूद थे। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर किसने पुलिसकर्मी को गोली मारी। गोली की आवाज सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। हेड हेड कांस्टेबल नितिन (42) अकाउंट ब्रांच पुलिस हैडक्वाटर सेक्टर 9 में तैनात था। पड़ोसियों के मुताबिक, नितिन के घर से पहले काफी शोर-शराबे की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बेटे ने कहा- कोई बाहर से आया और पापा को गोली मार दी घटना के बाद पुलिस ने नितिन के 17 साल के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। शुरुआती बयान में बेटे ने पुलिस को बताया कि किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके पिता को गोली मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में दोबारा पूछताछ की तो उसके बयान में विरोधाभास सामने आए। बयान बदला तो नाबालिग को हिरासत में लिया पुलिस को बेटे के बयान पर संदेह होने के बाद उससे लगातार पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसने चलाई। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, देसी कट्टे और परिवार के सदस्यों के बयानों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पड़ोसी बोले- कुछ दिनों से घर में चल रहा था विवाद नितिन के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह भी घर से झगड़े और शोर की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। पुलिस अब पड़ोसियों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। नाबालिग का मनीमाजरा में थार से टक्कर का केस भी पुलिस के अनुसार, नितिन के नाबालिग बेटे का कुछ दिन पहले मनीमाजरा में थार गाड़ी से टक्कर मारने का मामला भी सामने आया था। पुलिस इस घटना की भी जानकारी जुटा रही है। जांच की जा रही है कि इस पुराने मामले और शुक्रवार सुबह हुई गोलीकांड की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं। SSP कंवरदीप कौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना की सूचना के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। SSP कंवरदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने इलाके को घेरकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एक देसी कट्टा मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल नाबालिग से पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *