Headlines

पीएम किसान में खाता सुधार अभियान चलाने के निर्देश:कलेक्टर ने समय-सीमा के मामलों की समीक्षा की, सभी जोन में सफाई और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होगी




कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले के विभिन्न विभागों की समय-सीमा फॉलो-अप बैठक ली। उन्होंने विभागवार लंबित मामलों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ जल्द दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाता सुधार से जुड़े मामलों का जल्द निराकरण किया जाए, ताकि पात्र किसानों को लाभ मिलने में देरी न हो। सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने कहा
कलेक्टर ने सभी जोन में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कामों में तेजी लाने को कहा। साथ ही मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एग्रीस्टैक की प्रगति की भी ली जानकारी
बैठक में एग्रीस्टैक की प्रगति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं से जुड़े कामों की लगातार समीक्षा करने और तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *