Headlines

तरनतारन की गोइंदवाल जेल में चेकिंग:8 कैदियों से मोबाइल समेत मिला प्रतिबंधित सामान, तंबाकू के पैकेट भी बरामद




तरनतारन की सेंट्रल जेल गोइंदवाल में चेकिंग के दौरान कैदियों से मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला है। जेल प्रशासन की शिकायत पर गोइंदवाल पुलिस ने 8 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट केवल सिंह ने गोइंदवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। केवल सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कैदी जोरा सिंह (निवासी हवेलियां) से एक मोबाइल फोन, दो मोबाइल चार्जर और एक डेटा केबल बरामद हुई। इसी तरह, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने भी शिकायत दर्ज कराई। दो टच मोबाइल फोन बरामद हुए
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को हुई चेकिंग में कैदी शिवम (निवासी महलो), करनदीप सिंह (निवासी राजपुर चिब), रणजोध सिंह (निवासी उदोनंगल), बलजिंदर सिंह (निवासी बाल) और गुरप्रीत सिंह (निवासी छलोवाल) से दो टच मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज
24 सितंबर को हुई चेकिंग में कैदी जसप्रीत सिंह (निवासी वैरोवाल रोड, जंडियाला गुरु) और बीरबल सिंह (निवासी जंडियाला गुरु) से भी प्रतिबंधित सामान मिला। इनके पास से 15 तंबाकू की पुड़िया, 43 बंडल बीड़ी, दो लाइटर, 28 कूललिप पैकेट, 11 सिगरेट पैकेट और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गोइंदवाल पुलिस ने इन सभी कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *