Headlines

Balod Heavy Rain & NH-30 Landslide


खेतों में भरा पानी और शहर के कई इलाकों में जलभराव

बालोद जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसी बीच रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट में गुरुवार देर रात पहाड़ से चट्टानें और बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुरुर थाना

.

फिलहाल सड़क के एक हिस्से में स्टॉपर लगाकर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। बड़े पत्थरों को शुक्रवार सुबह JCB की मदद से हटाने का काम किया जा रहा है।

बड़े पत्थर JCB से हटाए

बड़े पत्थर JCB से हटाए

बारिश के बीच पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर

पुरुर टीआई जन्मेजय पांडेय ने बताया कि देर रात बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पत्थरों को हटवाया।

उन्होंने बताया कि कुछ बड़े पत्थर भी गिरे हैं, जिन्हें शुक्रवार सुबह JCB की मदद से हटाया जा रहा है। बारिश जारी रहने के कारण घाट में दोबारा पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए मौके पर यातायात को व्यवस्थित किया गया है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।

बस्तर और राजधानी को जोड़ता है अहम मार्ग

मरकाटोला घाट NH-30 का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मार्ग बालोद को राजधानी क्षेत्र से जोड़ता है और आगे बस्तर अंचल तक जाने वाले प्रमुख सड़क मार्गों में शामिल है। ऐसे में पहाड़ से चट्टान और पत्थर गिरने से इस मार्ग पर यातायात प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। पुलिस और संबंधित अमला सड़क और घाट क्षेत्र पर नजर रखे हुए है।

NH-30 पर रात में रास्ता हुआ बाधित

NH-30 पर रात में रास्ता हुआ बाधित

नदी-नाले उफान पर, खेतों में भरा पानी

जिले में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बालोद, डौंडी-डौंडीलोहारा, देवरी, अर्जुन्दा, गुंडरदेही और गुरुर क्षेत्र में कई नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेतों में पानी भरने से फसलों के डूबने की स्थिति भी बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण जिले में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

शहर के कई इलाकों में जलभराव

लगातार बारिश से बालोद शहर के बस स्टैंड, शिकारीपारा, कुंदरूपारा, रेलवे कॉलोनी और गंजपारा समेत कई इलाकों की गलियों में पानी भर गया है। कई जगह लोग जलभराव के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं।

छात्रों की सुरक्षा के लिए आज स्कूल बंद

लगातार बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को जिलेभर के सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी दीपक दुबे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई स्कूल भवनों में पानी और नमी की स्थिति के साथ स्कूल परिसरों में जलभराव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *