![]()
भिवानी जिले के सिवानी मंडी में एसडीएम के निर्देश पर नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और खेलों के महत्व पर कार्यशालाएं शुरू की गई हैं। इस अभियान की शुरुआत सुदीक्षा शिव ट्रस्ट ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालोद गुढ़ा से की। कार्यशाला में छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों और उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया, उन्हें साथियों के गलत दबाव से निपटने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों की भूमिका पर भी बात की गई। मनोवैज्ञानिक डॉ. रूबी बेनीवाल ने छात्रों और टीचरों को मनोविज्ञान से जुड़ी कई अहम बातें बताईं। सुदीक्षा शिव ट्रस्ट के सदस्य प्रदीप ने भी कार्यशाला के संचालन में सहयोग किया। साइकोलॉजिस्ट टूलकिट से परिचित कराया डॉ. रूबी बेनीवाल ने छात्रों को ‘साइकोलॉजिस्ट टूलकिट’ से परिचित कराया। उन्होंने STOP और HALT जैसी मनोवैज्ञानिक तकनीकों के बारे में समझाया। बच्चों के व्यवहार, भावनात्मक जरूरतों और तनाव से निपटने के सकारात्मक तरीकों पर भी चर्चा हुई। डॉ. बेनीवाल ने छात्रों को संदेश दिया कि “साथियों के दबाव और नकारात्मक प्रभाव के सामने ‘ना’ कहना ही असली शक्ति है। कार्यशाला में 200 छात्रों ने लिया भाग कार्यशाला में करीब 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। नशे की लत, व्यवहार, भावनात्मक स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विषयों पर प्रश्नोत्तरी भी हुई। छात्रों और टीचरों के साथ बातचीत भी की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक कुमार, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। कुलदीप, रामसिंह, अजीत, विनय और प्रेमकला समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उद्देश्य कार्यशाला का मकसद छात्रों को नशे से दूर रखना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। इसका उद्देश्य उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। सुदीक्षा शिव ट्रस्ट ने इस कार्यशाला के जरिए सिवानी ब्लॉक के स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया है।
Source link
भिवानी के स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला:200 छात्रों ने लिया हिस्सा, नशे से बचाव के तरीके सिखाए
