Headlines

MLC चुनाव: मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर:शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान दिलाने का आश्वासन; स्नातक क्षेत्र में 10 हजार नौकरी का वादा




बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर पहुंचे। एक निजी होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और दोनों उम्मीदवारों के साथ करीब एक घंटे बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं को लेकर पार्टी के एजेंडे और चुनावी वादों की जानकारी दी। शिक्षकों के लिए 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षकों की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर काम करेगी। उन्होंने सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान दिलाने की बात कही। इसके अलावा वित्त रहित और वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा बचे हुए शिक्षकों के समायोजन का मुद्दा उठाया। तीसरी बात गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर मानक तय करने की कही। जनसुराज की ओर से पहले भी शिक्षक समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाने और इन मांगों को लेकर संघर्ष करने की बात कही गई है। स्नातक क्षेत्र में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का वादा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से प्रशांत किशोर ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा। यह जनसुराज की ओर से किया गया चुनावी वादा है। पार्टी ने रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को अपने MLC चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया है। डॉक्टर विनायक गौतम की जगह विमोहन को टिकट क्यों? तिरहुत स्नातक सीट पर उम्मीदवार बदले जाने को लेकर भी प्रशांत किशोर से सवाल किया गया। दरअसल, पिछले उपचुनाव में डॉ. विनायक गौतम को जनसुराज की ओर से उम्मीदवार बनाया गया था, जबकि इस बार डॉ. विमोहन कुमार को टिकट दिया गया है। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उम्मीदवार बदलने का फैसला पार्टी का है। उन्होंने डॉ. विमोहन कुमार पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह बेहतर काम करेंगे। चुनावी तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद प्रशांत किशोर ने दोनों उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र में चुनावी तैयारी पर चर्चा की। बैठक में मतदाताओं तक पहुंचने, संगठन को सक्रिय करने और चुनावी मुद्दों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। जनसुराज ने अब बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सभी आठ सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। तिरहुत से डॉ. विमोहन कुमार और डॉ. भूषण झा के नाम की घोषणा के साथ पार्टी की उम्मीदवार सूची पूरी हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *