Headlines

शादी का झांसा देकर युवती से कराए न्यूड कॉल:इंदौर में मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान; आरोपी निकला शादीशुदा, ब्लैकमेल करने पर FIR दर्ज




इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए पहचान के बाद युवती से अश्लील वीडियो कॉल कराने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को भोपाल निवासी सन्नी गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई थी पहचान विजय नगर पुलिस के मुताबिक, निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर अकाउंट बनाया था। जुलाई 2024 में उसकी पहचान सन्नी गोस्वामी से हुई। इसके बाद अगस्त 2026 में दोनों के बीच फोन पर बातचीत और वीडियो कॉल होने लगी। युवती परिवार से शादी की बात कराने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान सन्नी ने उससे न्यूड होकर वीडियो कॉल करने को कहा। युवती ने मना किया तो आरोपी ने शादी का हवाला देते हुए कहा कि उनकी जल्द शादी हो जाएगी। इसके बाद युवती उसकी बातों में आ गई। शादीशुदा होने की बात सामने आई सितंबर में युवती को पता चला कि सन्नी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। इस पर उसने सन्नी से बात कर धोखा देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद सन्नी ने उसे धमकाया और जातिसूचक बातें कहीं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे हर जगह बदनाम कर देगा। इसके बाद वह बार-बार कॉल कर उसे परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक किया तो बदनाम करने लगा 12 सितंबर को परेशान होकर युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी पर उसे बदनाम करने का आरोप है। परेशान होकर युवती ने विजय नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *