![]()
हरियाणा सरकार का जनसंवाद कार्यक्रम 25 सितंबर शुक्रवार को पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के नौल्था गांव में हुआ। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। गांव के लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव के सरपंच और ग्राम सचिव भी मौके पर मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम का नेतृत्व नौल्था के सरपंच बलराज जागलान ने किया। उन्होंने ग्राम सचिवालय में सभी विभागों के पंडालों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों में शहरों की तरह काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाने और हर समस्या का जल्द समाधान करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। छात्राओं ने नाटक के जरिए दिया संदेश इस दौरान लाड़ो लक्ष्मी योजना, हेल्थ विभाग, फैमिली आईडी और बागवानी विभाग के स्टॉलों पर काफी भीड़ दिखी। जवाहर नवोदय विद्यालय पानीपत की सातवीं कक्षा की छात्राओं ने एक नाटक के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। किसान ने देसी शहद का लगाया स्टॉल बागवानी विभाग की तरफ से बुडशाम के किसान बलबीर सिंह ने देसी शहद का स्टॉल लगाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम में ग्राम सचिव अमित मलिक और कुलदीप सिंह, सरपंच नौल्था बलराज सिंह जागलान, एडीओ शमशेर सिंह मलिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
Source link
ग्रामीणों ने विभागों के स्टॉल पर रखी समस्याएं:पानीपत में जनसंवाद कार्यक्रम, अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी
