![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से बात की। यह यात्रा वाराणसी से वडनगर जा रही है। नरसिंहगढ़ में इस बातचीत के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें यात्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। पीएम मोदी ने यात्रियों से उनकी यात्रा, स्वास्थ्य और रास्ते में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा का काम समाज को जोड़ता है और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाता है। उन्होंने सभी से सेवा भाव से काम करने और विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके अंत्योदय के विचारों से प्रेरणा लेने की बात भी कही। उन्होंने सेवा यात्रियों को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम के दौरान सेवा यात्रियों को हेलमेट भी बांटे गए। यह हेलमेट यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए गए। कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी शामिल रहे। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने मिलकर वंदे मातरम् का गायन किया।
Source link
PM ने सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से संवाद किया:यात्रा और सेवा कार्यों की जानकारी ली, सुरक्षा के लिए हेलमेट भी बांटे गए
