Headlines

पिंडवाड़ा पालिका परिसर में गूंजा 'वंदे मातरम्':150 साल पूरे होने पर बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर हुआ सामूहिक गायन




सिरोही में पिंडवाड़ा नगरपालिका परिसर शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यहां अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। यह अवसर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने और इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती का था। देशभर में एक साथ सामूहिक गायन का आयोजन किया गया था, जिसकी कड़ी में पिंडवाड़ा नगर पालिका भी शामिल हुई। देश के प्रति समर्पण का दिया संदेश
पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और अन्य उपस्थित लोगों ने एक साथ खड़े होकर ‘वंदे मातरम्’ गाया। राष्ट्रगीत के स्वर शुरू होते ही पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। सभी ने पूरे उत्साह और सम्मान के साथ इस गायन में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व को याद किया गया। यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही राष्ट्रभावना जगाता रहा है। 150 साल पूरे होने पर हुए इस सामूहिक गायन ने लोगों को इसके गौरवशाली इतिहास से जोड़ा।
इस सामूहिक गायन के जरिए एकता, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इस मौके पर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और कई अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *