![]()
गोपालगंज के कुचायकोट में बेलवनवा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। प्रशासन ने महंत और उनके सहयोगियों को फिलहाल मंदिर परिसर से हटा दिया है। मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी अब कुचायकोट अंचल, प्रखंड और थाना प्रशासन के पास है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में मंदिर परिसर की जांच भी की गई। गिनती प्रशासनिक देखरेख में की जा रही इस दौरान प्रशासन की देखरेख में मंदिर में रखी दानपेटियां खोली गईं। जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, दानपेटियों से मिली रकम को अंचल प्रशासन अपने पास लेकर मंदिर के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसमें जमा कराएगा। इसी क्रम में दानपेटियों के ताले तोड़कर रकम निकालने का काम शुरू किया गया, जिसकी गिनती प्रशासनिक देखरेख में की जा रही है। कुचायकोट के अंचल अधिकारी मनोरंजन शुक्ला, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश और कुचायकोट थाना की देखरेख में यह सारी कार्रवाई हुई। जांच के आधार पर प्रशासन आगे फैसला लेगा जब अंचल अधिकारी मनोरंजन शुक्ला से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल मंदिर की व्यवस्था अंचल, प्रखंड और थाना प्रशासन मिलकर देखेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो की जांच चल रही है। जांच के आधार पर प्रशासन आगे फैसला लेगा। तब तक मंदिर की व्यवस्था प्रशासन के नियंत्रण में रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच पर स्थानीय लोगों की नजर है। वायरल वीडियो की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Source link
हनुमान मंदिर के महंत और सहयोगी हटाए गए:प्रशासन ने मंदिर की व्यवस्था संभाली, दानपेटी की रकम बैंक में जमा कराई
