रात तक इंद्रावती और बढ़ने की आशंका
बीजापुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर कई जगह बाढ़ का पानी भर गया है। फुंडरी, पांडेर्मुर्गा, नेलसनार टर्निंग, नेलसनार और बांगापाल के पास हाईवे प
.
इंद्रावती नदी के किनारे बसे नेलसनार गांव में बाढ़ का पानी अब घरों में घुसने लगा है। हालात को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। जिले के दूसरे इलाकों में भी बाढ़ का पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इससे पहले सुबह पेड़ गिरने के कारण NH-63 पर घंटों तक यातायात बंद रहा था।

फुंडरी, पांडेर्मुर्गा, नेलसनार और बांगापाल में हाईवे डूबा
नदी पार गए पटवारी और RI 5 दिन से नहीं लौटे
राजस्व विभाग के पटवारी विजयेंद्र पाल शाह, हरिशंकर यालम और RI अनिल भास्कर गिरदावरी के काम से नदी पार गए थे। बाढ़ के कारण ये तीनों पिछले 5 दिनों से वापस नहीं लौट पाए हैं।बढ़ते जलस्तर के चलते उनके लौटने में परेशानी बनी हुई है।

गिरदावरी के लिए नदी पार गए 2 पटवारी-RI 5 दिन से फंसे
ओडिशा से पानी छोड़े जाने की बात, इंद्रावती और बढ़ सकती है
बताया जा रहा है कि ओडिशा के कालाहांडी इलाके से पानी छोड़े जाने के कारण रात तक इंद्रावती नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे नदी किनारे और निचले इलाकों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होने की आशंका है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीमों को भेजकर स्थिति की निगरानी की जा रही है।
