Headlines

पंजाब में AAP का मान दे मुनाफे अभियान जारी:4.5 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर-घर पहुंच रहे विधायक




आम आदमी पार्टी पंजाब ने शुक्रवार को मान दे मुनाफे अभियान के तहत राज्यभर में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान जारी रखा। पार्टी के विधायकों और हलका इंचायजों ने कई विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। अभियान के तहत विधायक फौजा सिंह सरारी ने गुरु हरसहाय, विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया ने फिरोजपुर ग्रामीण, विधायक दिनेश चड्ढा ने रूपनगर, विधायक मदन लाल बग्गा ने लुधियाना उत्तर और विधायक गुरिंदर सिंह गैरी ने अमलोह में लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा शाहकोट में हलका इंचार्ज बलबीर सिंह पाला जलालपुरिया, बलाचौर में विधायक संतोष कटारिया, अमृतसर पूर्व में विधायक जीवन ज्योत कौर, खरड़ में हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी और दसूहा में विधायक करमबीर सिंह घुम्मन ने अभियान का नेतृत्व किया। मुफ्त बिजली, इलाज और शिक्षा पर चर्चा घर-घर जनसंपर्क के दौरान आप नेताओं ने भगवंत मान सरकार द्वारा आम परिवारों को मिल रहे फायदों पर रोशनी डाली। उन्होंने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिकों के जरिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, मजबूत हुए सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और मावां-धीयां सत्कार योजना जैसे प्रमुख लाभों के बारे में बताया। नेताओं ने कहा कि इस अभियान का मकसद चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि पिछले साढ़े चार सालों में किए गए विकास कार्यों का हिसाब जनता को देना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जनहित योजनाओं के जरिए एक परिवार को सालाना 1.82 लाख रुपये तक का सीधा लाभ मिल रहा है। जनता से मिल रहा गर्मजोशी से स्वागत अभियान को पंजाब भर में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। निवासियों ने आप नेताओं का अपने घरों में गर्मजोशी से स्वागत किया और खुलकर बातचीत की। कई लोगों ने भगवंत मान सरकार के कामकाज पर संतोष जताते हुए कहा कि पंजाब को इस सरकार के कामों से बहुत फायदा हुआ है और वे चाहते हैं कि यह सरकार आगे भी काम करती रहे। आप नेताओं ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक परिवारों तक पहुंचेगा, ताकि पारंपरिक राजनीतिक दलों की राजनीति और जनहितैषी शासन के बीच का फर्क लोगों को साफ तौर पर समझ आ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *