![]()
महोबा में श्रीनगर कस्बे के मनोहरगंज स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में जल विहार महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गोपाल जी का जलाभिषेक विधि विधान से किया गया। भक्तों और पुजारियों ने मिलकर आरती की और भगवान को विमान में विराजित कर बड़े तालाब की ओर ले गए। वहां पुजारी ने जल विहार कराया। इस कार्यक्रम में पुजारी अखिलेश समाधिया, जीतू यादव, अनिल राठौड़, अरविंद तिवारी, दयाराम यादव, पप्पू गुप्ता, शोभा महाराज, उमाशंकर राठौर, कंचन खनक, अंजलि विश्वकर्मा, आशा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Source link
महोबा में जल विहार महोत्सव संपन्न:विधि विधान से हुआ जलाभिषेक, पुजारियों संग भक्तों ने कराया भ्रमण
