Headlines

अमृतसर में डेढ़ किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर अरेस्ट:2 आरोपियों के घर से मिला नशा, 13 कारतूस और 2 पिस्तौल भी जब्त




अमृतसर में जंडियाला पुलिस ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, दो पिस्तौल और 13 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे और हथियारों के नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होंगे। डीएसपी बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि एएसआई तरसेम सिंह की टीम ने नाकाबंदी के दौरान गहरी मंडी के दलजीत सिंह उर्फ बिल्ला को रोका। उसकी तलाशी में 1 किलो हेरोइन मिली। दूसरी कार्रवाई में वडाला चौकी प्रभारी एएसआई जतिंदरपाल सिंह की टीम ने शेखूपुरा के दलजीत सिंह उर्फ दीपू को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और 3 कारतूस मिले। बाद में उसके घर से 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। नाकाबंदी में एक आरोपी दबोचा तीसरे आरोपी फतेह सिंह उर्फ फतेह को टाउन जंडियाला चौकी प्रभारी एएसआई गोपाल सिंह की टीम ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से .30 बोर का पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर नशे का नेटवर्क खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *