![]()
तरनतारन जिले के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कुकर्म (यौन उत्पीड़न) करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के आसल गांव का रहने वाला आकाशदीप सिंह (पुत्र गुरमेज सिंह) वहाँ आया। उसने बच्चे को दुकान से खाने-पीने की चीज दिलाने का लालच दिया और अपने साथ सुनसान जगह पर झाड़ियों की तरफ ले गया। आरोप है कि वहाँ आरोपी ने मासूम के साथ जबरन कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर लौटे सहमे बच्चे ने बयां की आपबीती वारदात के बाद किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा। बच्चे की हालत बिगड़ी हुई थी और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर माता-पिता दंग रह गए। जब पिता ने सहमे हुए बच्चे को ढांढस बंधाकर पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस खौफनाक दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की। पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (SI) विकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी आकाशदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 185 दर्ज कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 6 (गंभीर मर्मभेदी यौन हमला) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
तरनतारन में 7 साल के बच्चे से कुकर्म का आरोप:चीज दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले जा कर की वारदात, युवक पर पॉक्सो एक्ट का केस
