Headlines

शिक्षा बोर्ड ने प्रिंसिपल मंजरी को किया सम्मानित:सुजानपुर टीहरा स्कूल में तैनात; राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद पहुंची धर्मशाला




हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन को विशेष रूप से सम्मानित किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतरीन काम से पूरे देश में हिमाचल का नाम रोशन किया है। मंजरी को हाल ही में ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ मिला है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बोर्ड मुख्यालय में उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आधुनिक शिक्षण तरीके लागू कर मिसाल की कायम पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीहरा की प्रिंसिपल मंजरी वी. महाजन ने स्कूल में आधुनिक शिक्षण तरीके लागू कर एक नई मिसाल कायम की है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शर्मा ने बताया कि मंजरी ने सिर्फ किताबी ज्ञान पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण बचाने की समझ भी विकसित की है। उनकी अच्छी लीडरशिप और बच्चों के पूरे विकास के प्रयासों से सरकारी स्कूल की तस्वीर बदल गई है। हिमाचल के लिए गर्व की बात: डॉ. राजेश डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मंजरी की निजी उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इससे पता चलता है कि प्रदेश के शिक्षकों का समर्पण राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। यह सफलता दूसरे शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंजरी की दूरदर्शी सोच और अनुभवों का फायदा भविष्य में प्रदेश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *