Headlines

हिमाचल- SIR के विरोध में कांग्रेस बनाएगी आंदोलन की रणनीति:राजीव भवन में रजनी पाटिल लेंगी मीटिंग; सोमवार-मंगलवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी




वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर हिमाचल कांग्रेस अब आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाने की तैयारी में है। इसकी रणनीति शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाली मीटिंग में बनेगी। यह मीटिंग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार लेंगे। दरअसल, SIR के विरोध में कांग्रेस सोमवार और मंगलवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करने जा रही है। किस जिले में किस दिन और किस स्थान पर धरना होगा, इसका शेड्यूल आज की बैठक के बाद जारी किया जाएगा। इसी तरह आंदोलन को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने की भी रणनीति बनाई जा सकती है। इसी मामले में कांग्रेस बीते शुक्रवार को इलेक्शन डिपार्टमेंट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन और सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जला चुकी है। अब आंदोलन को जिला व ब्लॉक स्तर पर ले जाने की तैयारी है। रजनी पाटिल लेंगी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन की मीटिंग वहीं रजनी पाटिल आज कांग्रेस नेताओं और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों के साथ भी वन-टू-वन मीटिंग करेंगी और उनके तीन महीने के कामकाज का रिव्यू करेंगी। इसकी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। भरमौर टू सिरमौर यात्रा हो सकती है रद्द पार्टी सूत्रों के अनुसार, इलेक्शन कमीशन में फूट सामने आने के बाद कांग्रेस भरमौर टू सिरमौर की प्रस्तावित ‘हिमाचल जोड़ो यात्रा’ स्थगित कर सकती है। कांग्रेस को SIR के रूप में एक मुद्दा मिला है। इसलिए कांग्रेस अब SIR के मुद्दे पर ही मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इससे पहले कांग्रेस नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में थी। ये मुद्दे भरमौर से सिरमौर तक की यात्रा के दौरान उठाए जाने थे। दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी रजनी पाटिल वहीं, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ मीटिंग के बाद रजनी पाटिल आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान वह संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *