Headlines

बादलों से पारा गिरा, 2-3 दिन बारिश के आसार



चंडीगढ़ | शुक्रवार सुबह से बीच-बीच में बादल छाने से बीते 24 घंटे में दिन का तापमान 3.1 डिग्री गिरकर 32 डिग्री रह गया। वीरवार रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के साइंटिस्ट शिवेंदर सिंह ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। छत्तीसगढ़ में एक लो प्रेशर एरिया भी बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ हवाएं आ रही हैं। इसके चलते अगले 2-3 दिन बारिश की संभावना है। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा 82 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार- शनिवार को बादल छा सकते हैं। बारिश का यलो अलर्ट है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री आैर न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 आैर न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *