Headlines

डेराबस्सी के होटल में हरियाणा के पटवारी की मौत:स्टाफ ने दरवाजा खोला तो अंबाला के अशोक कुमार फंदे से लटके मिले; पुलिस परिजनों के बयान के बाद जांच करेगी




हरियाणा के एक पटवारी की डेराबस्सी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंबाला के सेक्टर-10 निवासी अशोक कुमार पुत्र चरणदास के रूप में हुई है। वह हरियाणा में पटवारी के पद पर तैनात थे। अशोक कुमार ने एक दिन पहले होटल में कमरा लिया था। अगले दिन काफी देर तक वह बाहर नहीं आए। अंदर कोई हलचल न दिखने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जवाब नहीं मिला, जिसके बाद कमरा खोला गया। अंदर अशोक कुमार फंदे से लटके मिले। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई गुलाब सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि अशोक कुमार कुछ समय से मानसिक परेशानी में थे। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मौत की असली वजह का पता लगाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *