Headlines

CBI Bank Fraud Case: Sukoon WhatsApp Group & 3 IAS Officers Audio Proof


हरियाणा बैंकिंग घोटोल के मुख्य सूत्रधार रिभव ऋषि, अभय सिंगला, पत्नी स्वाति सिंगला, साला अभिषेक सिंगला। फाइल

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुए ₹818.96 करोड़ के महाघोटाले में सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट ने एक ऐसे सीक्रेट वॉट्सऐप ग्रुप का भंडाफोड़ किया है, जिसका नाम आरोपियों ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में रखा था— ‘सुकून’। लेकिन इस ग्रु

.

सीबीआई ने इस पूरे वॉट्सऐप ग्रुप ‘सुकून’ के डेटा डंप, मोबाइल इमेजिंग और फॉरेंसिक वॉयस स्पेक्ट्रोग्राफी की रिपोर्ट को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल किया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि ‘सुकून’ ग्रुप में भेजे गए वॉयस नोट्स में आवाज मुख्य आरोपियों (रिभव ऋषि, अरुण शर्मा, विक्रम वाधवा व अन्य) की ही है। 3 IAS अफसरों के सैंपल की रिपोर्ट भी मैच हो गई है।

रियल-टाइम ट्रैकिंग बना था ‘सुकून’

सीबीआई जांच के अनुसार, इस व्हाट्सएप ग्रुप को बैंक अधिकारियों और बिचौलियों के सिंडिकेट ने सरकारी फंड के अनधिकृत ट्रांसफर और कमीशन की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए बनाया था। जिसमें मास्टरमाइंड व बैंक अधिकारी रिभव ऋषि और क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण शर्मा, मुख्य बिचौलिए व प्राइवेट प्लेयर्स दलाल विक्रम वाधवा, अभय कुमार के अलावा सरकारी विभागों के ऑडिट/लेखा कर्मी शामिल थे।

बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड रिभव ऋषि, अभय सिंगला, पत्नी स्वाति सिंगला, साला अभिषेक सिंगला। फाइल

बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड रिभव ऋषि, अभय सिंगला, पत्नी स्वाति सिंगला, साला अभिषेक सिंगला। फाइल

अब जानिए, ‘सुकून’ ग्रुप की बातचीत में क्या-क्या मिला…

  • सरकारी फंड ट्रांसफर कराने की डील: चैट संदेश “कल तक MC (नगर निगम) और लेबर बोर्ड का फंड आईडीएफसी ब्रांच में आ जाएगा। एफडी रेट्स का लेटर पुराना ही लगा देना, नया कोटेशन देने की जरूरत नहीं है।
  • वॉयस नोट (रिभव ऋषि का): चेक तैयार हो गए हैं। बिना किसी वेरिफिकेशन के तुरंत क्लीयरेंस दे देना। पॉजिटिव पे सिस्टम को बंद ही रखना, वरना हेड ऑफिस से क्वेरी आ जाएगी।”
  • फर्जी एफडी (FDRs) और जाली साइन का खेल: चैट संदेश: “डिपार्टमेंट वाले ओरिजिनल एफडीआर मांग रहे हैं। टेम्पलेट तैयार है, प्रिंट निकालकर सील मार दो। असली पेपर जैसा दिखना चाहिए।
  • वॉयस नोट (बिचौलिए का): “साइन का मसला हल हो गया है। चेक पर दस्तखत मैच करा लिए हैं। आज ही RTGS ‘स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट्स’ के खाते में डाल दो।
  • कमीशन, कट-मनी और लग्जरी इंतजामों की बातचीत: चैट संदेश: “इस ट्रांसफर का कितना पर्सेंट किस-किसको जाना है? कैश का डिलीवरी रूट क्या रहेगा?” उत्तर में मैसेज: “40 प्रतिशत बुलियन (सोने) में कन्वर्ट करा दिया है सावन ज्वैलर्स के जरिए। बाकी कैश का पैकेट आज शाम तक जीरकपुर वाले ठिकाने पर पहुंच जाएगा।
  • लग्जरी ट्रैवल पर चैट: “साहब के दिल्ली और मुंबई के एयर टिकट्स और 5-स्टार होटल की बुकिंग क्रेडिट कार्ड से कर दी गई है। कन्फर्मेशन टिकट ग्रुप पर भेज दी है।

3 IAS अफसरों की ऑडियो स्पेक्ट्रम मैच

  • पंकज अग्रवाल (IAS): तत्कालीन आयुक्त एवं सचिव (स्कूल शिक्षा व कृषि विभाग)। फॉरेंसिक रिपोर्ट में बैंक मैनेजर रिभव ऋषि और बिचौलिए विक्रम वाधवा के साथ हुई फोन कॉल बातचीत और व्हाट्सएप वॉयस नोट्स का ऑडियो स्पेक्ट्रम मैच हुआ है।
  • राम कुमार सिंह (IAS): तत्कालीन आयुक्त, नगर निगम पंचकूला। नगर निगम के खातों से अनधिकृत फंड ट्रांसफर और चेक क्लीयरेंस से जुड़ी रिकॉर्डेड कॉल्स के वॉयस स्पेक्ट्रम की फॉरेंसिक पुष्टि हुई है।
  • प्रदीप कुमार (IAS): तत्कालीन सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अनधिकृत खाते खुलवाने व फंड ट्रांसफर से जुड़े वॉयस मैसेजेस का मिलान हुआ है।
  • रिभव ऋषि मास्टरमाइंड : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रिभव ऋषि की आवाज का स्पेक्ट्रम उपरोक्त सभी गिरफ्तार अधिकारियों, बिचौलियों और शेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत से मैच हुआ है।
  • मुख्य बिचौलिया/दलाल विक्रम वाधवा :अफसरों और बैंक मैनेजर्स के बीच बनी व्हाट्सएप वॉयस कॉलिंग और ऑडियो मैसेजेस में इनकी आवाज के स्पेक्ट्रम का मिलान सीएफएसएल रिपोर्ट में कन्फर्म हुआ है।

अभी कुछ सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी

प्राथमिक जांच में जब्त किए गए मोबाइल फोनों और स्पेक्ट्रोग्राफिक टेस्ट में इन अधिकारियों और बैंक अफसरों की आवाज के स्पेक्ट्रम 100 प्रतिशत मैच पाए गए हैं, जो अदालत में प्रत्यक्ष फॉरेंसिक साक्ष्य के रूप में पेश किए गए हैं। वहीं जांच के दौरान बाद में जब्त किए गए कुछ अतिरिक्त मोबाइल डिवाइसेज, एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप और डिलीट की गई कुछ ऑडियो फाइल्स की सप्लीमेंट्री वॉयस मैचिंग रिपोर्ट अभी प्रक्रियाधीन है, जिसे सीबीआई पूरक चालान के साथ अदालत में पेश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *