Headlines

ऊना की SIU टीम ने पकड़ा नशा तस्कर:तलाशी में बरामद हुई हेरोइन, बैग में छिपाकर रखी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद




ऊना जिले के भटोली में विशेष जांच इकाई (SIU) टीम ने 27.56 ग्राम हेरोइन समेत बसदेहड़ा निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी मिली है। आरोपी के खिलाफ मैहतपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात SIU ऊना की टीम को एक सूचना मिली थी। इसी आधार पर भटोली में आईटीआई भवन के पास संदिग्ध हालत में मिले युवक मनीष कुमार के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग से 27.56 ग्राम हेरोइन और नशा मापने वाली इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद हुआ है। तस्कर का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मनीष कुमार यह हेरोइन कहां से लाया था। मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी गहराई से जांच की जा रही है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग मांगा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *