Headlines

फतेहाबाद में एसडीएम ने किया पीएम श्री स्कूल का दौरा:मिड-डे मील से लेकर हाजिरी रजिस्टर किया चेक, छात्रों से भी की पढ़ाई पर बातचीत




फतेहाबाद जिले के रत्ताखेड़ा गांव के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शनिवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रों की हाजिरी, कक्षाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने मिड-डे मील की व्यवस्था भी जांची। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और उसे बनाने की प्रक्रिया देखी। उन्होंने स्टाफ को छात्रों को पौष्टिक और अच्छा भोजन देने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने छात्रों से पढ़ाई पर बात की और उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े कामों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इसके अलावा, एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खेतों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यह काम तय समय में पूरा करने को कहा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का मकसद खेतों में बोई गई फसलों का सही डिजिटल रिकॉर्ड बनाना है। इससे किसानों को भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *