![]()
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर से दैनिक भास्कर का बड़ा चुनावी सर्वे शुरू हो रहा है। दैनिक भास्कर एप पर होने वाले इस सर्वे में आप बता सकेंगे कि आपके विधायक का कार्यकाल कैसा रहा और आप उनके कामकाज से खुश हैं या नहीं। सर्वे में यह भी पूछा जाएगा कि क्या आपके विधायक को 2027 में दोबारा टिकट मिलना चाहिए? अगर नहीं, तो आपकी पसंद का दावेदार कौन है। आप दिए गए विकल्पों में से नाम चुन सकेंगे। पसंदीदा उम्मीदवार का नाम लिस्ट में नहीं है, तो उसे खुद भी लिख सकेंगे। इसके अलावा पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कामकाज को लेकर भी अपनी राय दे सकेंगे। सर्वे में आपकी वोटिंग पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। अक्टूबर में ही दैनिक भास्कर एप पर सर्वे का रिजल्ट जारी होगा। इससे पता चलेगा कि किस विधायक को लोगों पसंद या नापसंद किया, सरकार के कामकाज को लेकर जनता की क्या राय है और 2027 के चुनाव को लेकर पंजाब का ओवरऑल पॉलिटिकल मूड क्या है।
Source link
पंजाब में क्या आपके MLA को फिर टिकट मिलना चाहिए:अगर नहीं, तो कौन हो कैंडिडेट? सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी पसंद बताइए
