![]()
अंबिकापुर शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार देर रात तक चलता रहा। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति की ओर से कलेक्टोरेट चौक पर सार्वजनिक विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कई गणेश समितियों की झांकियां शोभायात्रा के साथ कलेक्टोरेट चौक पहुंचीं, जहां प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना और आरती की गई। समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जो देर रात तक चला। इस कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, महापौर मंजूषा भगत समेत भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बारिश के कारण प्रभावित हुआ सार्वजनिक विसर्जन सरगुजा में खराब मौसम और लगातार बारिश का असर गणेश विसर्जन कार्यक्रम पर भी पड़ा। कई समितियों ने सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय दिन में ही बाजे-गाजे के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया। बांकी नदी समेत अन्य नदियों और तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कुछ स्थानों पर शनिवार को भी विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। विसर्जन को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति की ओर से विभिन्न गणेश समितियों को अलग-अलग मापदंडों के आधार पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। देर रात तक डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान विसर्जन के दौरान कुछ समितियों की शोभायात्राएं देर रात तक निकलीं। रात करीब डेढ़ बजे तक डीजे बजने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विसर्जन के दौरान कुछ जगहों पर मारपीट की छिटपुट घटनाओं की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इन घटनाओं की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
Source link
अंबिकापुर में देर रात तक चला गणेश प्रतिमा विसर्जन:बालगंगाधर तिलक समिति ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, खराब मौसम का विसर्जन पर दिखा असर
