Headlines

बठिंडा में AC कॉपर पाइप चोरी गैंग का पर्दाफाश:दो मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2.213 किलो कॉपर पाइप और साइकिल रेहड़ी बरामद




बठिंडा में दुकानों की छतों पर लगे AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का थाना कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों की जांच के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सैडी पाल उर्फ संनी, जतिंदर कुमार, बलवीर उर्फ बिल्ला, सुरेश कुमार और राम सिवार्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 213 ग्राम कॉपर की पाइप और एक साइकिल रेहड़ी बरामद करने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बठिंडा की न्यू सुभाष मार्केट और संतपुरा रोड स्थित दुकानों को निशाना बनाया था। रात के समय दुकानों की छत पर पहुंचकर AC के आउटडोर यूनिट से कॉपर की पाइप काटकर चोरी की जाती थी। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्धों तक पहुंची। न्यू सुभाष मार्केट की तीन दुकानों में चोरी थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह के मुताबिक, न्यू सुभाष मार्केट में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले विशालपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 6 और 7 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति दुकान की छत पर लगे ब्लू स्टार AC के आउटडोर यूनिट की कॉपर पाइप काटकर ले गए। जांच में सामने आया कि इसी मार्केट में दुकान नंबर 42, 45 और 36 के AC आउटडोर यूनिट से भी कॉपर पाइप चोरी की गई थी। इन मामलों में थाना कोतवाली में अलग-अलग केस दर्ज किए गए। संतपुरा रोड की दुकान भी बनी निशाना दूसरे मामले में शिव ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रिशु ने पुलिस को बताया कि 16 और 17 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने दुकान की छत पर लगे एलजी कंपनी के AC आउटडोर यूनिट की कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ली। इस शिकायत पर भी थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच को आगे बढ़ाते हुए सैडी पाल उर्फ संनी, जतिंदर कुमार और बलवीर उर्फ बिल्ला को नामजद किया। पुलिस के अनुसार, इन्हें 24 और 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जांच में सुरेश कुमार और राम सिवार्थ के नाम भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने नामजद कर गिरफ्तार किया। जतिंदर पर पहले भी चोरी के केस पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जतिंदर कुमार के खिलाफ पहले भी बठिंडा में चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में 18 मई 2025 को केस नंबर 115 और 26 अक्टूबर 2025 को केस नंबर 315 दर्ज है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। बाजार में छतों से पाइप काटने का तरीका जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, आरोपी रात के समय दुकानों की छतों पर पहुंचकर AC के आउटडोर यूनिट की कॉपर पाइप काटते थे। कॉपर पाइप को अलग करने के बाद उसे चोरी कर ले जाया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई कॉपर पाइप को कहां बेचा जाता था और इस नेटवर्क में इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर अन्य चोरी की वारदातों और संभावित सहयोगियों के बारे में भी जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *