Headlines

महादेवघाट कुंड में अब तक 3380 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:बरसते पानी में पहुंचे श्रद्धालु, आरती पूजा के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई




गणेशोत्सव के समापन के साथ राजधानी रायपुर में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। गुरुवार-शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बीच भी श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड पहुंचे। नगर निगम रायपुर की ओर से बनाए गए विसर्जन कुंड में रात तक भगवान गणेश की 2900 छोटी और 480 बड़ी मूर्तियों का भक्त विसर्जन कर चुके हैं। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा घाट महादेवघाट के पास जोन क्रमांक 8 क्षेत्र में बनाए गए विसर्जन कुंड में सुबह से ही प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। श्रद्धालुओं ने पहले प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे भी गूंजते रहे। बारिश के बीच भी जारी रहा विसर्जन नगर निगम ने प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए महादेवघाट के पास विशेष कुंड तैयार किया है। यहां श्रद्धालुओं को सीधे नदी में प्रतिमा विसर्जित करने के बजाय निर्धारित कुंड में विसर्जन की सुविधा दी जा रही है। छोटी और बड़ी प्रतिमाओं के अनुसार निगम की टीम व्यवस्था संभाल रही है। बारिश के बीच भी विसर्जन की प्रक्रिया लगातार चलती रही। निगम अधिकारी मौके पर कर रहे निगरानी महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर विसर्जन कुंड की व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जोन क्रमांक- 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। टीम श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रख रही है। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने के साथ विसर्जन की प्रक्रिया भी लगातार चलती रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *