Headlines

पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:एक्सीडेंट के बाद बोलेरो का ड्राइवर फरार, आक्रोशित लोगों ने रोड किया जाम




नालंदा में बुधवार को पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र का रहने वाले पिंकु यादव का बेटा प्रद्युम्न कुमार (23) के रूप में हुई है। जिसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रद्युम्न कुमार अपनी बाइक से चेरण बाइपास पुल की ओर से पूर्व दिशा की तरफ जा रहा था। सामने से तेज रफ्तार में आ रही पुलिस की बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में लगा ड्राइवर साइड का एयरबैग भी खुल गया। घटना हरनौत थाना क्षेत्र स्थित चेरण बाइपास की है। लोगों ने किया प्रदर्शन युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ग्रामीणों को समझाने और सड़क से जाम हटाने का प्रयास कर रही है। गाड़ी से शराब की गंध आने का आरोप हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए दावा किया कि बोलेरो से शराब की गंध आ रही थी, हालांकि प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *