Headlines

जमशेदपुर में बिंदल मॉल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग:रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को बनाया निशाना, तीन युवक घायल; पुलिस जांच में जुटी




जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बदमाशों ने मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाया, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज सुनकर मॉल परिसर में लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित जगह की ओर भागने लगे। घायल युवकों को तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। विक्की दुबे ने बताया कि रिजवान, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग को गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *