Headlines

फाजिल्का में 50 घरों में मिला डेंगू का लारवा:स्वास्थ्य विभाग ने 250 घरों में की चेकिंग; पिछले साल मिले थे यहां मरीज




फाजिल्का में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर ब्रीडिंग चेकिंग अभियान शुरू किया है। शनिवार को आदर्श नगर में विभाग की 5 टीमों ने करीब एक घंटे तक 250 घरों की जांच की। इस दौरान लगभग 50 घरों में डेंगू का लारवा मिला, जिसे टीमों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आदर्श नगर समेत अन्य इलाकों में घर-घर जाकर ब्रीडिंग चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी रहेगा। जिला मलेरिया विभाग के इंचार्ज विकी ने बताया कि आदर्श नगर में 5 टीमों को विशेष निगरानी के लिए तैनात किया गया है। पिछले साल इसी इलाके में डेंगू के सबसे अधिक मरीज सामने आए थे। इसे देखते हुए इस बार शुरुआत से ही संभावित ब्रीडिंग साइट्स की जांच की जा रही है, ताकि मच्छरों की संख्या बढ़ने से पहले ही रोकथाम की जा सके। फ्रिज की ट्रे, कूलर और अन्य स्थानों पर जमा थी गंदगी जांच के दौरान फ्रिज की ट्रे, कूलर और अन्य स्थानों पर जमा पानी में डेंगू का लारवा पाया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इन जगहों की सफाई करवाने के साथ एंटी-लारवा गतिविधियां भी कीं। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। नियमित सफाई की अपील विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। फ्रिज की ट्रे, कूलर, गमलों, खाली बर्तनों और अन्य कंटेनरों की नियमित सफाई करने तथा उनमें जमा पानी को निकालते रहने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों की सतर्कता जरूरी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *