![]()
गोरखपुर में धरा धाम विश्व सद्भाव पीठ के संस्थापक एवं मानद कुलपति संत प्रो. डॉ. सौरभ पाण्डेय को मानवाधिकार, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से मानद प्रोफेसरशिप प्रदान की गई है। नई दिल्ली स्थित पंडित तिलक राज स्मृति न्यास सभागार में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के निदेशक मंडल एवं प्रबंधन ने संकायाध्यक्ष की अनुशंसा पर उन्हें यह सम्मान सौंपा। सम्मान प्रमाणपत्र में मानवता और वैश्विक शांति के लिए संत सौरभ के कार्यों का विशेष उल्लेख किया गया है। वे धरा धाम के माध्यम से निरंतर मानव एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संवाद से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। समारोह में इंडोनेशिया के आध्यात्मिक धर्मगुरु डॉ. धर्म यश ई. मादे, अमेरिका निवासी अप्रवासी साहित्यकार डॉ. इंद्रजीत शर्मा, संयोजक डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य और डॉ. नारायण यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
Source link
संत सौरभ को मानद प्रोफेसरशिप:ईस्ट वेस्ट यूनिवर्सिटी ने प्रदान की; वैश्विक शांति में योगदान के लिए सम्मान
