Headlines

कैथल पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, जनसमस्याएं सुनीं:राजौंद में साढ़े तीन करोड़ से तारकोल से बनेगी सड़क




कैथल में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने राजौंदवासियों की मांग पर निर्णय लेते हुए कहा कि राजौंद में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से तारकोल से सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर आगामी एक सप्ताह में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए और निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मंत्री शनिवार को कलायत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में राजौंद व कलायत क्षेत्र के लोगों तथा पदाधिकारियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 10 हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है। प्रदेश के करीब 150 गांव इस योजना के अंतर्गत आते हैं, जिनमें राजौंद भी शामिल है। एक सप्ताह के अंदर काम शुरू करवाया जाएगा महाग्राम योजना के तहत शहरों की तर्ज पर सीवरेज, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। राजौंद में भी सीवरेज व्यवस्था बिछाई गई है। राजौंदवासियों और पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा की मांग को ध्यान में रखते हुए अब सड़क को तारकोल से बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू करवा दिया जाएगा। 30 हजार 717 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव कर रहा लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पूरे हरियाणा में करीब 30 हजार 717 किलोमीटर सड़कों का रखरखाव किया जा रहा है। इनमें से 16 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का पैचवर्क एजेंसियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। यदि कोई एजेंसी निर्धारित कार्य नहीं करती है तो उसकी बैंक गारंटी को कैश करवाकर विभाग द्वारा कार्य करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि छह किलोमीटर वाली सड़कों को कारपेटिंग के लिए शामिल किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *