Headlines

कांगड़ा से शिमला का सफर अब 5 घंटे में:फोरलेन का 62 किलोमीटर रूट अक्टूबर में खुलेगा; NHAI ने काम किया तेज




शिमला-मटौर फोरलेन का कांगड़ा-हमीरपुर हिस्सा अब लगभग तैयार है। एनएचएआई अक्टूबर के पहले पखवाड़े तक चौथे और पांचवें पैकेज को यातायात के लिए खोलने की तैयारी में है। कच्छियारी से हमीरपुर बाईपास तक करीब 62 किलोमीटर का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। यह फोरलेन चालू होने पर धर्मशाला-कांगड़ा से शिमला पहुंचने में लगने वाला 8 घंटे का समय घटकर करीब 5 घंटे रह जाएगा। कच्छियारी और शिमला के बीच की दूरी भी 28 किलोमीटर कम होकर 195 किलोमीटर हो जाएगी। शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना को अलग-अलग पैकेज में विकसित किया जा रहा है। कांगड़ा क्षेत्र से जुड़े हिस्सों में ज्वालामुखी से कांगड़ा बाईपास तथा कच्छियारी-भंगवार जैसे सेक्शन शामिल हैं। आधिकारिक सरकारी रिकॉर्ड में भी परियोजना के विभिन्न पैकेजों की प्रगति दर्ज की गई है। बारिश के कारण निर्माण की गति प्रभावित लगातार बारिश के कारण निर्माण की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब एनएचएआई ने काम तेज कर दिया है। विभागीय स्तर पर उद्घाटन को लेकर पत्राचार भी शुरू किया जा चुका है। परियोजना निदेशक राकेश यादव के अनुसार कच्छियारी-हमीरपुर सेक्शन अंतिम चरण में है और शेष कार्य पूरा होते ही अक्टूबर में यातायात शुरू करने का लक्ष्य है। 1,800 करोड़ रुपए आई लागत कच्छियारी से हमीरपुर बाईपास तक 62 किलोमीटर फोरलेन पर करीब 1,800 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। कांगड़ा से हमीरपुर का सफर 2 घंटे से घटकर सवा घंटे रह जाएगा। रियुंद खड्ड और बालुग्लोआ पुल इस परियोजना की अहम कड़ियां हैं, जिनका काम अंतिम चरण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *