![]()
कैथल में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक को लेने पहुंचे उसके साथियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने व यातायात व्यवस्था प्रभावित करते हुए हुडदंगबाजी की। मामले में सीआईए कलायत पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त 5 गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। सीआईए कलायत प्रभारी ने की प्रेसवार्ता सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने इस बारे में अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर गांव खरक पांडवा के पास कई गाड़िया तेज गति एवं लापरवाही से चलाई जा रही थी। वाहनों में सवार व्यक्तियों द्वारा सड़क पर शोर-शराबा किया जा रहा था तथा वाहनों को इस प्रकार चलाया जा रहा था, जिससे हाईवे पर आने-जाने वाले आम नागरिकों, अन्य वाहन चालकों तथा एंबुलेंस आदि के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति बनी। मामले में आरोपी खरकपांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल, सुमित, कैथल निवासी नमनप्रीत, बलबेहड़ा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। करनाल जेल से आया था युवक जांच में सामने आया कि गांव खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी 22 सितंबर को जिला जेल करनाल से जमानत पर बाहर आया था। उसे लेने के लिए उसके साथी कई गाड़ियों में करनाल जेल पहुंचे थे। वापस गांव की ओर आते समय तितरम से गांव खरकपांडवा की तरफ एनएच 152 पर गाड़ियों को तेज एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाकर यातायात प्रभावित किया गया तथा हुडदंगबाजी की गई। इस संबंध में राहगीरों द्वारा डायल-112 पर शिकायत किए जाने की सूचना भी पुलिस के सामने आई। इस बारे में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 5 गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जेल से जमानत पर आकर दोस्तों संग हाइवे पर हंगामा:कैथल में धरे 6 हुड़दंगबाज, 5 गाड़ियां जब्त की
