Headlines

बारिश के बीच पलारी में 10 घंटे चला गणेश विसर्जन:मराठी वेशभूषा में युवतियों ने किया डांस, "गणपति बप्पा मोरया" के नारों से गूंजा नगर




बलौदाबाजार के पलारी नगर में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन पर भव्य झांकी निकाली गई। पूरे नगर में “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से भक्तिमय माहौल बन गया। नगर के सभी वार्डों से गणपति प्रतिमाओं को सजे-धजे वाहनों में रखकर डीजे की धुन पर युवा, युवतियां, महिलाएं और बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। हर मोहल्ले की अपनी झांकी थी, जिसके सामने लोग डांस करते चल रहे थे। यह झांकी करीब 10 घंटे तक चली। तेज बारिश और ठंडी हवा के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। झांकी ने करीब 10 किलोमीटर का भ्रमण किया और लोग रातभर भक्ति के रंग में झूमते रहे। मराठी वेशभूषा में युवतियों ने भी नृत्य करते हुए बप्पा को विदाई दी। उनकी वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्तिमय नृत्य देखते ही बन रहा था। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने अपने स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणेश झांकी शांति नगर गणेश समिति की झांकी जोरदार ढोल-नगाड़ों के साथ निकली। झांकी गांधी चौक, शीतला चौक, बाजार चौक, इंदिरा चौक, वार्ड 13, बघेल कॉलोनी, आजाद चौक, सतनामी मोहल्ला, महामाया चौक, स्टेडियम पारा, डबरी पारा, डॉ. आनंद अस्पताल और थाना गली समेत नगर के सभी वार्डों से होकर दशहरा मैदान पहुंची। इसके बाद यहां से विसर्जन झांकी शुरू हुई। झांकी बलौदाबाजार मार्ग, रायपुर मार्ग, बाजार रोड, गांधी चौक और शीतला चौक होते हुए चमरी तालाब पहुंची। करीब दोपहर 3 बजे गणेश प्रतिमा का तालाब में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। झांकी जिस-जिस रास्ते से गुजरी, वहां लोग अपने घरों से बाहर निकलकर भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच पूरा नगर गणपति बप्पा की भक्ति में झूमता नजर आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *