![]()
कांगड़ा में इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाने को मंजूरी मिल गई है। उपमुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब बीओडी से भी इसे औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। यह डिपो 27 इलेक्ट्रिक बसों के साथ शुरू होगा। कांगड़ा बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पहले ही बन चुका है। डिपो में बुकिंग रूम और अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। कांगड़ा से होशियारपुर समेत कई लंबे रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एचआरटीसी उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डिपो शुरू होने से इलाके के युवाओं को रोजगार मिलेगा। नादौन और ठियोग में भी जल्द नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने डिपो की मंजूरी को कांगड़ा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नए डिपो से परिवहन सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। बस अड्डे से ही होगा संचालन अजय वर्मा के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक बस डिपो फिलहाल कांगड़ा बस अड्डे में ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा के नाम पर कई संस्थान और कार्यालय स्वीकृत हुए, लेकिन उनका संचालन दूसरे स्थानों से शुरू हुआ। इस बार कांगड़ा में ही डिपो स्थापित किया जा रहा है।
Source link
कांगड़ा में 27 इलेक्ट्रिक बसों के साथ होगा डिपो शुरू:डिप्टी CM की घोषणा के बाद बीओडी की मंजूरी; होशियारपुर-धर्मशाला रूट पर भी मिलेगी सेवा
